कैरो: कैरो के सढ़ाबे डूमरटोली में जंगली हाथी का उत्पात, घर की दीवार तोड़ी, आठ बोरा धान बर्बाद
कैरो थाना क्षेत्र के सढ़ाबे डूमरटोली गांव में शनिवार देर रात एक जंगली हाथी गांव में पहुंच गया। रविवार सुबह लगभग 9:00 बजे घटना की जानकारी सामने आई। हाथी ने गांव निवासी बंदो उरांव के घर की दीवार तोड़ दी और घर के अंदर रखे आठ बोरा धान को खा गया। वहीं कुछ धान को सूंड से बिखेरकर बर्बाद कर दिया। काफी देर तक गांव में रहने के बाद हाथी सुंगारी पहाड़ की ओर चला गया।