जमुई: मांगों को लेकर NHM कर्मियों ने सदर अस्पताल से शहर में निकाला मार्च, सरकार व विभाग के खिलाफ जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Jul 27, 2024 फेस हाजरी बंद करने, समान काम का समान वेतन देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह के नेतृत्व में NHM कर्मियों ने शहर में मार्च निकाला। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और स्वस्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च अस्पताल से शुरू होकर महराजगंज, कचहरी रोड होते हुए अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा में तब्दील हो गई।