चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बुधवार को दिन में 11 बजे तक कुल 18 चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से मुक्ति मिलेगी।