सिरसागंज: नसीरपुर पुलिस टीम ने हैवतपुर कर्खा अंडरपास के नीचे से तमंचा और कारतूस सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। सोमवार को पुलिस टीम ने हैवतपुर कर्खा अंडरपास के नीचे से एक अभियुक्त को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया है।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।