गुना नगर: अभाविप ने निजी शासकीय विद्यालयों की कमियों को उठाया, प्रदर्शन कर ज़िला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया
गुना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 7 अप्रैल दोपहर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। कहा, जिले में जल्द पुस्तक मेला लगाया जाए, निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगे। कुछ निजी स्कूलों में संस्कृत धार्मिक श्लोक पर पूर्व में हुई घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। शासकीय विद्यालय में शिक्षक समय पर जाएं। आकस्मिक दुर्घटनाओं के इंतजाम हो।