हनुमानगढ़: चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही 380 पेटी अवैध शराब, टाउन पुलिस से बचने के लिए सब्जी के कंटेनर में लोड की गई
टाउन पुलिस द्वारा 380 पेटी अवैध शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस समक्ष कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कंटेनर में यह शराब चंडीगढ़ से भरी थी और आगे इस गुजरात पहुंचा जाना था। जब्त की गई अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है। दरअसल डीएसटी टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली