डंडई: महीनों से बंद डंडई पशु अस्पताल, बीमार मवेशियों के इलाज को भटक रहे पशुपालक।
Dandai, Garhwa | Sep 5, 2026 डंडई। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रथमवर्गीय पशु चिकित्सालय में महीनों से ताला लटका है। इससे क्षेत्र के पशुपालकों को बीमार गाय, बैल, भैंस, बकरी व अन्य मवेशियों के इलाज में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि चिकित्सालय में लंबे समय से नियमित पशु चिकित्सक की व्यवस्था नहीं है। फिलहाल अस्पताल बंद रहने के कारण उन्हें निजी स्तर पर इलाज कराना पड़ रहा है