गभाना: गभाना में हाईवे बाईपास पर धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल हुआ
गभाना में नेशनल हाईवे बाईपास पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसा नगला नत्था के पास हुआ। ट्रक पलटने से चालक घायल हो गया, जबकि उसमें लदी धान की बोरियां सड़क पर बिखर गईं।