रुन्नी सैदपुर: अथरी पंचायत भवन में बिहार सरकार ने महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया
सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के अथरी पंचायत भवन में बिहार सरकार द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।