फरवरी की शुरुआत में ही मौसम ने गर्मी के संकेत देने शुरू कर दिए थे। दोपहर की धूप लोगों को सर्दियों के विदा होने का आभास करा रही थी, लेकिन शनिवार सुबह 9:30 बजे मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से ही शहर और देहात क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में आ गए, दृश्यता इतनी कम हो गई कि सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।