सिसई: प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में 8 जून को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दी जानकारी
Sisai, Gumla | Jun 7, 2024 रेफरल अस्पताल सिसई की प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ललिता मिंज ने शनिवार को बताया कि उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई के कार्यालय में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर में 18 वर्ष से ऊपर का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति आकर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान जीवनदान है,रक्तदान करके लोगों की जान बचाई जा सकती है।