सिसई: कॉलेज रोड निवासी किसान की चोरी हुई गाय और बछड़ा मिला वापस
Sisai, Gumla | Jun 6, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड निवासी जोहन एक्का के देसी नस्ल के गाय और बछड़े की उनके घर के आंगन से पिछले दिनों चोरी हो गई थी। इस मामले को पब्लिक एप में प्राथमिकता से उजागर किया गया था। जोहन एक्का ने बृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए बताया कि चोरी का मामला जोर-शोर से उठाने के कारण चोरों के द्वारा गाय को जोहन के घर के पास लाकर चुपके से छोड़ दिया गया।