सिसई: दिगदोन में वज्रपात के कारण एक किसान के दुधारू गाय की हुई मौत
Sisai, Gumla | Jun 6, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के रेड़वा पंचायत के दिगदोन गांव में बृहस्पतिवार दोपहर में बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इस वज्रपात में गांव के एक किसान भद्र नगेसिया का एक दुधारू गाय जो घर के सामने इमली पेड़ के पास बंधी हुई थी,चपेट में आ गई जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुधारू गाय की मौत होने से किसान को लगभग 35000 रुपए क्या नुकसान हुआ उसने मुआवजे की मांग की है।