अशोक नगर: अशोकनगर: तहसील से लौटते समय लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, पटवारी की मौत, तीन घायल
अशोकनगर पिपरई रोड पर रहटवास गांव के पास शनिवार शाम 5 बजे एक सड़क हादसे में एक पटवारी की मौत हो गई। लोडिंग वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो अन्य पटवारी और लोडिंग वाहन चालक घायल हुए हैं। मृतक पटवारी की पहचान सचिन बागवार उम्र 35 पुत्र नारायण दास के रूप में हुई है, जो चंदेरी निवासी थे और बांसखेड़ी गांव में पदस्थ थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।