घरघोड़ा: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटकांड का पर्दाफाश, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उर्दना तिराहा के पास युवक से ₹7,000 और मोबाइल लूटा था। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर गिरोह का भंडाफोड़ किया और लूटा गया मोबाइल व बाइक बरामद कर ली है।