सिलाव: नानंद के सैनिक स्कूल में भव्य परेड का आयोजन, कर्नल भूपेंद्र कुमार ने झंडा फहराया
Silao, Nalanda | Jan 26, 2025 नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में रविवार की सुबह 10 बजे 76 वें गणतंत्र दिवस पर आन-बान और शान से राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर समस्त विद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। शिवो मेवालाल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स परेड ग्राउंड में शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन हुआ |