सिलाव: नालंदा थाना पुलिस ने महुरी बाजितपुर गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Jan 24, 2025 नालंदा थाना पुलिस ने महुरी बाजितपुर गांव से नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी महुरी बाजितपुर गांव निवासी श्रवण राजबंशी है। शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे नालंदा थानाध्यक्ष ने बताया कि नशे की हालत में श्रवण राजबंशी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई उसके बाद आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।