सिलाव: नालंदा थाना क्षेत्र के वास्तु बिहार के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का मिला शव, ट्रेन से कटकर हुई मौत
Silao, Nalanda | Jan 24, 2025 नालंदा थाना क्षेत्र के वास्तु बिहार के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुबार की रात्रि 10 बजे एक युवक का शव मिला। शव की पहचान इसलामपुर थाना क्षेत्र के हैदरचक गांव निवासी संजय तांती के पुत्र दीपू कुमार की रूप में की गई। दीपू कुमार अपने नानी घर वासवन गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुबार कि सुबह घर से पढ़ाई के लिए निकला था मगर रात तक घर नही लौटा ।