मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा की पूज्य माताजी श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवादिदेव महादेव से पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजन को इस असीम दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।