बिहटा: लक्ष्मणपुर गांव: बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में मारपीट, एक महिला घायल
Bihta, Patna | May 21, 2026 बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच में मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई जिसे इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जिसका उपचार चल रहा है घायल महिला की पहचान चंद्रावती देवी के रूप में की गई है।