खुरई: 48 घंटे में दो चोरियां: पॉलिटेक्निक प्रोफेसर के निवास से लाखों के जेवर चोरी, कार से आए चोरों ने 200 फीट कॉपर केबल भी चुराई
Khurai, Sagar | Aug 9, 2026 खुरई में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि लगातार चोरियाँ कर रहे हैं, जहाँ एक ओर पॉलिटेक्निक कालेज के प्रो के निवास के ताले तोड़कर 15 तोला सोने और आधा किलो चांदी के जेवर ले गये, जबकि गेट पर चौकीदार तैनात था,दूसरे मामले में कार से आये चोरों ने बाईपास रोड पर कार से आये चोर मनीष कृषि यन्त्र फैक्ट्री से 35 हजार की केबिल काट कर ले गये, रविवार शाम 4 बजे की शिकायत।