शाहबाद: पिहानी जंग बहादुर गंज मार्ग पर पुलिया के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी
पिहानी जंग बहादुर गंज मार्ग पर एक पुलिया के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन हन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जख्मी बाइक सवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतक की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी। घायल भी बेहोशी की हालत में है।