शाहबाद: ग्राम ककरघटा में किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी की, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरघटा में अज्ञात कारणों से बरामदे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम ककरघटा में गुड्डू रैदास की 16 वर्षीय पुत्री सुहागवती ने अज्ञात कारणों से दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की मां मायके और पिता बाजार गया हुआ था। तभी घटना घटित हुई।