शाहबाद: चोरी की बड़ी वारदातों में शामिल चार चोरों पर पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
बड़ी चोरियों की वारदातों को अंजाम देने वाले चार चोरों पर शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने गैंग बनाकर दहशत फैलाने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट लगाया है। गैंगस्टर एक्ट की पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अराजक तत्वों में भय व्याप्त हो गया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पिछले कुछ माह में चोरी की बड़ी वारदातें हुई हैं।