शाहबाद: फिरोजपुर खुर्द के ग्राम प्रधान विवेक पांडे ने पंचायत सेक्रेटरी के फोन से ग्रामीण को किया गाली-गलौज
शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत फिरोजपुर खुर्द के प्रधान विवेक पांडे ने गांव के ही एक युवक को गाली-गलौज किया। बदहाल पड़ी गांव की सड़क की खबर मीडिया में छपवाने से नाराज होकर प्रधान ने एक ग्रामीण को अपने ही पंचायत सेक्रेटरी के मोबाइल फोन से मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देकर जान माल की धमकी दी। पीड़ित ने ऑडियो बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज कर शिकायत की है।