शाहबाद: शुगर मिल लोनी में पर्यावरण स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई कार्यक्रम हुआ संपन्न
शुगर मिल लोनी में पर्यावरण स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं शाहाबाद तहसील की एसडीएम पूनम भास्कर ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए किसानों को प्रशासन व शासन का सहयोग करना चाहिए।