मुंगेर: जमालपुर-मुंगेर मुख्य मार्ग पर 12 चक्का ट्रक गड्ढे में फंसा, यातायात हुआ बाधित
Munger, Munger | Mar 20, 2024 बुधवार को कासिम बाजार थाना क्षेत्र के जमालपुर मुंगेर मुख्य मार्ग मंसरी तल्ले के पास 12 चक्का ट्रक सीवरेज कंपनी के द्वारा खोदे गए गड्ढे में फस गया जिससे यातायात प्रभावित हो गई वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवरेज कंपनी के द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क को खोद कर पाईप बिछाया गया है गड्ढे को सही तरीके से नहीं भरने के कारण गाड़ी फस रही है।