मुंगेर: मुंगेर में शराबी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला
Munger, Munger | Mar 20, 2024 वासुदेवपुर थाने की गश्ती टीम पर चंडीस्थान साहनी टोला के ग्रामीणों ने हमला कर शराब के नशे में पकड़ाए आरोपी को जबरन छुड़ा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जहां वासुदेवपुर थाने का गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त हो गया व गश्ती में शामिल अनिल सिंह, सुनील कुमार सहित 5 पुलिस जवान घायल हो गए हैं।