बांका: उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न जगहों से शराब के साथ 7 लोगों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Dec 16, 2024 उत्पाद विभाग ने सोमवार की सुबह 8 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 7 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। उत्पाद अधिकारियो ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर सूईया निवासी विपिन दास, रामजी दास, पप्पू दास, बेलहर निवासी फिलिप टुड्डु,शिवलाल,झरीलाल व बाराहाट निवासी कृष्णा दास को शराब के साथ गिरफ्तार किया।