गिरिडीह: गिरिडीह जमुआ रोड के पचंबा स्थित पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय में द्वितीय अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित
गिरिडीह जमुआ रोड के पचंबा स्थित पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय में गुरुवार को 11 बजे से द्वितीय अभिभावक-शिक्षक बैठक रेशमी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में शामिल अभिभावकों और गणमान्य लोगों का तिलक-चंदन लगाकर स्वागत किया गया।