टीकमगढ़: सुहागी गांव घरेलू विवाद के बाद महिला ने कथित जहरीले पदार्थ का किया सेवन, जिला अस्पताल में भर्ती
सुहागी गांव निवासी एक महिला की अज्ञात कथित जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय देखरेख में उसका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद और मारपीट के बाद महिला ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन किया।