सोनकच्छ: ग्राम मानकुंड में 16 वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह पुलिस ने रुकवाया
Sonkatch, Dewas | Apr 16, 2026 गुरुवार दोपहर 2 बजे थाना सोनकच्छ पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मानकुंड में नाबालिक बालिका उम्र 16 वर्ष का बाल विवाह कराया जा रहा है । पुलिस सहायता की आवश्यकता बताई गई। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए कंट्रोल रूम द्वारा नजदीकी डायल 112 एफआरवी क्रमांक 11 मैं तैनात पुलिस स्टाफ आरक्षक 934 रविंद्र मालवीय एवं पायलट शिवम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।