जमुई: इंटर परीक्षार्थियों ने डीएम आवास के समक्ष सड़क को किया जाम, पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने पर कई छात्र हुए घायल
Jamui, Jamui | Feb 1, 2024 परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिए जाने से नाराज दर्जनों परीक्षार्थियों ने डीएम आवास के समक्ष सड़क जाम कर हंगामा किया. इतना ही नहीं बल्कि आक्रोशित परीक्षार्थियों ने पुलिसकर्मियों पर रोड़ेबाजी भी की। इसके बाद पुलिस आक्रोशित गई और सड़क जामकर हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों पर लाठी चार्ज कर दिया जिसमें आधा दर्जन से अधिक परीक्षार्थियों को चोट आई है.