जमुई: जमुई कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 40 छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक का किया गया वितरण
Jamui, Jamui | Jan 31, 2024 सरकार के सात निश्चय योजना के तहत बुधवार को सदर प्रखंड स्थित कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 40 छात्र-छात्राओं के बीच निशुल्क कंप्यूटर से संबंधित पुस्तक का वितरण किया गया। इस मौके पर सेंटर कॉर्डिनेटर रवि कुमार व लर्नर फैसिलेटर गोविंद कुमार ने संयुक्त रूप से 40 छात्र- छात्राओं के बीच संयुक्त रूप से पुस्तक का वितरण किया।