जमुई: झाझा-घोरपारण के बीच ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति हुआ घायल, इलाज के लिए जमुई के सदर अस्पताल लाया गया
Jamui, Jamui | Feb 1, 2024 झाझा-घोरपारण के बीच ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे आरपीएफ के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान जिले के चकाई निवासी रमेश यादव का पुत्र बाबूलाल यादव के रूप में की गयी है। आरपीएफ के अनुसार बाबूलाल यादव घायल अवस्था में झाझा घोरपारण के बीच अपलाइन के बगल में गिर गया था। जिसे वहां से गुजरने वाले लोगों ने देखा तो आरपीएफ को सूचना दी।