जमुई: एकलव्य और KKM कॉलेज परीक्षा केंद्र पर विलंब से पहुंचे कई छात्र लौटे, आक्रोशित छात्रों को SDO, SDPO ने समझाया
Jamui, Jamui | Feb 1, 2024 जमुई के 28 केंद्रों पर शुरू हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली की परीक्षा से कई छात्र वंचित रह गए। 5 से 10 मिनट विलंब से पहुंचने पर केंद्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। नतीजतन 50 से अधिक छात्रों को बिना परीक्षा में शामिल हुए वापस लौटना पड़ा। जिससे आक्रोशित छात्रों व अभिभावकों को SDO और SDPO द्वारा समझा- बुझा कर केंद्र से हटाया गया।