गया टाउन सीडी ब्लॉक: एसएसपी सुशील कुमार व सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने विभिन्न स्थानों पर चलाया वाहन जांच अभियान
गयाजी एसएसपी सुशील कुमार व सिटी एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा आज गुरुवार की संध्या स्वयं उपस्थित रहकर जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया है।इस अभियान के तहत वाहनों के कागजात, हेलमेट सीट बेल्ट का अनुपालन तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। इसकी जानकारी आज दिनांक 23 अप्रैल गुरुवार की रात 9 बजे एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।