तिरोड़ी: कटंगी-तिरोड़ी में दवा दुकानों की हड़ताल से मरीज़ परेशान, दवा विक्रेता संघ ने सौंपा ज्ञापन
कटंगी और तिरोड़ी तहसील में बुधवार 20 मई को दवा दुकानों के बंद रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स और मध्यप्रदेश राज्य केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिलेभर के केमिस्ट और दवा विक्रेताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। यहां कटंगी और तिरोड़ी दोनों ही तहसीलों में छोटी से लेकर बड़ी मेडिकल