फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र में अलग-अलग झगड़ों से मचा बवाल, 11 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
शनिवार शाम 5 बजे क़रीबन थाना दक्षिण क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हुए झगड़ों के मामलों में थाना प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतीशचंद्र, ओंकार सिंह व आदित्य कौशिक द्वारा 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज, संजय उर्फ संजू, मोहन, शिवम, सिंटू, हसन, जाहिद, श्रीकिशन, राजेंद्र सिंह, प्रदीप और चंद्रशेखर शामिल हैं।