पीरटांड: हरलाडीह दुष्कर्म केस: फरार दिलीप टुड्डु पर इश्तेहार, सरेंडर न करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी, पुलिस की छापेमारी तेज
पीरटांड़ के हरलाडीह में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी दिलीप टुड्डु के मंझलाडीह स्थित घर एवं क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर रविवार को 12 बजे पुलिस द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया। इस बाबत ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी के घर तथा चौक चैराहा पर इश्तेहार चिपका कर आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की बात कही है।