झालरापाटन: झालावाड़ में जेवीवीएनएल ने गड्ढे खोदकर छोड़े, आधा दर्जन कॉलोनी के लोग परेशान, दी आंदोलन की चेतावनी
झालावाड़ में जेवीवीएनएल के अधिकारियों की लापरवाही से आधा दर्जन कॉलोनी के लोग परेशान हैं। करीब 10-12 दिन पहले विभाग ने इन कॉलोनी के रास्तों पर लाइन ठीक करने के लिए दो गड्ढे खोदे थे। लाइन ठीक करने के बाद भी विभाग ने इन गड्ढों को न तो भरा और न ही उनकी मरम्मत की। गड्ढे खुले रहने से सुभाष नगर और साकेत नगर समेत कई कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है।