निघासन: दौलतापुर गांव में शारदा नदी की बाढ़ का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त
लखीमपुर खीरी जिले की निघासन तहसील क्षेत्र में शारदा नदी की बाढ़ ने ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्राम दौलतापुर में बाढ़ का पानी भर जाने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के कई हिस्सों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों को आवागमन और रोजमर्रा के कामों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।