रजिस्ट्री विवाद में बुजुर्ग दंपति की हत्या, 6 आरोपियों पर मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की गिरफ्तारी की कार्रवाई
टीकमगढ़। जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में हुए बुजुर्ग दंपति हत्याकांड में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर चल रहा विवाद इस दोहरे हत्याकांड की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है