कुएं में गिरा मोबाइल फोन, निकालने के चक्कर में चली गई युवक की जान। परिजन ने लगाया रेस्क्यू में देरी का आरोप, अस्पताल में हंगामा👇
मृतक का नाम शिवकुमार उपाध्याय बताया गया है, वह दिमनी क्षेत्र के श्यामपुर खुर्द गांव का रहने वाला था, लेकिन फिलहाल वह मुरैना में ही निवास कर रहा था। परिजन का कहना है कि रेस्क्यू के लिए जो टीम आई थी, उसके पास पर्याप्त रस्सियां तक नहीं थीं। रेस्क्यू में लापरवाही के कारण ही शिवकुमार की जान चली गई। गुस्साए लोग युवक के शव का पोस्ट मार्टम कराने को राजी नहीं थे।
इस मामले में पूर्व मंत्री गिर्राज डंडोतिया ने भी कहा कि उन्होंने कलेक्टर और एसपी को इस हादसे की सूचना समय पर दे दी थी।