चोरी को लेकर आक्रोशित ग्रामीण दिवेर थाने पहुंचे, जताया आक्रोश #rajsamandnews
राजसमंद जिले में दिवेर थाना क्षेत्र के तपालों का खेड़ा के पास उमराज गांव में विद्यालय में चोरी की घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीण दिवेर थाने पर पहुंच गए। गांव के विनोद ने बताया कि 25 अगस्त को उमराज स्कूल से दान पेटी चोरी हो गई, जिसको लेकर थाने में रिपोर्ट दी है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई। इस तरह 6 महीने पहले भी इसी स्कूल में चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से ग्रामीण आज दिवेर पुलिस थाने पर पहुंचे और थाना प्रभारी के समक्ष नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान थाने के पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की बात को सुनते हुए उचित व सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Rajsamandnews
Robbery