फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, 22 क्वार्टर देशी शराब बरामद
थाना रसूलपुर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान फतेहाबाद रोड स्थित बरी चौराहा के पास से बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन अमोद कुमार पुत्र श्री भगवान शाह निवासी प्रेम नगर, आसफाबाद को 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।