रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में 23 से 27 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
सोनभद्र में मौसम विज्ञान विभाग, क्षेत्रीय मौसम केंद्र लखनऊ की ओर से जारी प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार सोनभद्र में 23 अगस्त से आगामी दिनों में वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है,विशेष रूप से 23 अगस्त की शाम से जिले और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा तथा 24 से 27 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गईहै