आनंदपुरी: आनंदपुरी में प्रतिभाओं का सम्मान और गुरुओं का वंदन, गायत्री परिवार ने 'शिक्षक गरिमा' समारोह आयोजित किया
शिक्षा और संस्कारों के संगम के साथ आनंदपुरी के कलाल समाज नोहरे में एक भव्य समारोह संपन्न हुआ। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा (2025-26) के मेधावी छात्रों और समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।