परसिया: बडकुही के बंगाली दुर्गा पूजा पंडाल में महाअष्टमी का पूजन, पुष्पांजलि, थाल पूजन व अल्पना-चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन
बडकुही के बंगाली पूजा पंडाल में रविवार को महाअष्टमी का पूजन किया गया। महाअष्टमी की आरती दस बजे की गई। इसके बाद पुष्पांजली और थाल पूजा की गई। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।थाल पूजन के लिएघर से थाली सजाकर लाई गई। थाली को देवी को अर्पित किया गया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अल्पना प्रतियोगिता में महिलाओं ने अल्पनाएं काढी।