हज़ारीबाग: 700 लोगों पर FIR दर्ज करने की तैयारी, 200 की पहचान; उपद्रवियों की पहचान वीडियो फुटेज से होगी
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई झड़प के मामले में हजारीबाग पुलिस ने अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर कोर्रा थाना में FIR की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, पूरे घटनाक्रम में करीब 700 लोगों के खिलाफ FIR की कार्रवाई की जा रही है, जबकि इनमें से लगभग 200 लोगों की पहचान कर ली गई है।